Loading...

🙏 एक सार्थक पहल की ओर कदम बढ़ाएं 🙏 आज विवाह समारोहों में अनावश्यक खर्च लगातार बढ़ते जा रहे हैं। प्री-वेडिंग शूट, डेस्टिनेशन वेडिंग, होटल, महिला संगीत, हल्दी-मेहंदी जैसे आयोजनों के साथ-साथ टेंट, गार्डन, बैंड-बाजा, केटरिंग, फोटोग्राफी, परिवहन, आभूषण एवं वैवाहिक वस्त्रों की लागत भी पहले से कहीं अधिक हो चुकी है। ऐसे समय में सामूहिक विवाह केवल आर्थिक बचत का माध्यम नहीं, बल्कि सामाजिक सुधार और सादगी का संदेश है। अक्सर यह धारणा बनी हुई है कि सामूहिक विवाह केवल आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए होता है। जबकि वास्तविकता यह है कि सामूहिक विवाह सभी वर्गों के लिए समान रूप से उपयोगी और सम्मानजनक व्यवस्था है। यदि समाज के सक्षम एवं प्रतिष्ठित परिवार आगे आकर अपने पुत्र-पुत्रियों का विवाह सामूहिक विवाह सम्मेलन में संपन्न कराएं, तो यह पूरे समाज के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण बनेगा। इससे फिजूलखर्ची पर अंकुश लगेगा और आने वाली पीढ़ियों को सादगी एवं सामाजिक उत्तरदायित्व का संदेश मिलेगा। 📢 वैष्णव वैरागी सेवा संस्थान, उदयपुर द्वारा 21 नवम्बर 2026 को घासा मेला ग्राउंड, घासा (जिला उदयपुर) में तृतीय आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। आइए, हम सब मिलकर यह संदेश दें कि— “विवाह की गरिमा खर्चों से नहीं, संस्कारों से बढ़ती है।” “सामूहिक विवाह गरीबों की मजबूरी नहीं, समाज के जागरूक परिवारों की जिम्मेदारी है।” पंजीयन की अंतिम तिथि: 31 अक्टूबर 2026 📞 संपर्क: 9462981614 समस्त वैष्णव वैरागी समाज से विनम्र अनुरोध है कि इस पुनीत अभियान में सहभागी बनें तथा अधिक से अधिक परिवारों को प्रेरित करें। 🙏 सादगी अपनाएं, समाज को नई दिशा दें। 🙏

WhatsApp